Ram Mandir निर्माण को लेकर Champat Rai ने दी अहम जानकारी| Ayodhya| ABPGanga
ABP Ganga | 18 Dec 2020 11:18 PM (IST)

अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण की तैयारियां जारी हैं. आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि अब मंदिर निर्माण के लिए देशभर में संपर्क अभियान चलाया जाएगा और जनता को जन्मभूमि के इतिहास के बारे में बताया जाएगा. चंपत राय ने बताया कि पहले इस मंदिर को छोटा-सा सोचा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 70 एकड़ जमीन ट्रस्ट के नाम कर दी तो अब इसे बड़ा रूप दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 3 मंजिला मंदिर की लंबाई 360 फीट, चौड़ाई 265 फीट रहेगी, जबकि भूतल से शिखर की ऊंचाई 161 फीट होगी.