चमोली : पुल नहीं होने से आवाजाही में दिक्कत,लकड़ियों से बने पुल से आवाजाही
ABP Ganga | 19 Aug 2020 10:15 AM (IST)

चमोली में बारिश की वजह से नदी पर बना पुल बह गया है जिस वजह से अब लोग नदी पर बने लकड़ियों के पुल से आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता है इसका जिम्मेदार कौन होगा। ये तस्वीरें जोशीमठ विकासखंड के अरोसी गांव की बताई जा रही हैं। नदी में आए उफान की वजह से उस पर बना पुल बह गया था। ऐसे में लोगों ने नदी पार करने के लिए ये लकड़ियों का पुल बनाया है।