चमोली :भारी बारिश से मची तबाही,जिले में 16 लिंक मोटर मार्ग पर आवाजाही रुकी
ABP Ganga | 20 Aug 2020 10:03 AM (IST)

चमोली में हो रही लगातार बारिश अब आम लोगो के लिए मुसीबत का सबब बनने लगी है...लगातार हो रही बारिश से जिले में करीब 16 लिंक मोटरमार्ग सहित चमोली-उखीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग 107 बाधित चल रहा है...फिलहाल मार्ग बंद होने से हाईवे पर मंडल से चोपता की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है...देर रात से जारी बारिश ने चमोली के विकासखंड घाट स्थित बिजार गांव में भी भारी तबाही मचाई है...यहां गांव के पास बह रहे नाले के उफान पर आने से कई घरों के अंदर पानी और मलवा भर जाने से लोग परेशान और दहशत में हैं...