अखिलेश यादव को नहीं मिलेगी 'Z' श्रेणी की सुरक्षा । Akhilesh Yadav
ABP News Bureau | 23 Jul 2019 09:07 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नेता अखिलेश यादव को मिली जेड प्लस श्रेणी की ‘ब्लैक कैट’ सुरक्षा को केंद्र सरकार ने वापस लेने का फैसला किया है। वीआईपी लोगों की सुरक्षा पर गृह मंत्रालय की ओर से लंबी समीक्षा की गई है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है की सपा नेता अखिलेश यादव की 'Z' श्रेणी सुरक्षा को वापस ले लिया जाएगा।