'पी.चिदंबरम को गिरफ्तार करने के लिए कोई सबूत नहीं'- रणदीप सुरजेवाला
ABP News Bureau | 22 Aug 2019 11:28 AM (IST)

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को बुधवार देर रात CBI ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, चिदंबरम पर कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जिसके चलते पिछले दो दिन से सियासी बवाल भी जारी है। चिदंबरम को लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी एक जुट हो गई है।वहीं कांग्रेस प्रवक्ता और नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की चिदंबरम की गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी और CBI के पास एक भी सबूत नहीं हैं। सुरजेवाला ने कहा की अपनी नाकामयाबी छिपाने के लिए और बेरोज़गारी जैसे बड़े मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी ऐसा कर रही है।