दादरी में ठेकेदार से लूटपाट, बंधक बनाकर लूटी कार | ABP Ganga
ABP News Bureau | 06 Feb 2020 12:42 PM (IST)

यहां ग्रेटर नोएडा में दादरी में एक ठेकेदार को बंधक बनाकर कार लूट ली गई। बताया जाता है कि हथियारबंद 3 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाश ठेकेदार को बंधक बनाकर कई घंटे तक घूमते रहे। बाद में ये बदमाश ठेकेदार को नहर किनारे छोड़कर फरार हो गए।