'कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का दावा बीजेपी अकेले ही बहुमत पा लेगी'
ABP News Bureau | 12 May 2019 10:42 AM (IST)

योगी सरकार के प्रवक्ता और सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दावा किया है कि बीजेपी को चार चरण में ही बहुमत लायक सीट मिल गई थी और अब सिर्फ औपचारिकता हो रही है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी अकेले ही बहुमत पा लेगी। उनके मुताबिक गुजरात चुनाव की तरह ही विपक्ष इस बार भी आपत्तिजनक बयानों से माहौल खराब करने में लगा हुआ है।