योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया हैः मोती सिंह
ABP News Bureau | 30 Aug 2019 11:54 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। मायावती हो या अखिलेश यादव सभी लगातार हो रही घटनाओं को लेकर सरकार पर ट्वीट के जरिये निशाना साध रहे हैं । उनके आरोपों पर सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि अगर अखिलेश यादव कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते है तो वो यूपी की जनता के सम्मान से मजाक कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने तो अपराध करने वालों को संरक्षण दिया। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी थी जिसे ढाई सालों में पटरी पर लाने का काम उनकी सरकार ने किया है । कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का कहना है कि ये जो कुछ घटनाएं हो रही हैं वो अपराधियों की बौखलाहट का परिणाम हैं। क्योंकि अब वो अपराध नही कर पा रहे हैं इसलिए ऐसी चीजें कर रहे हैं। वहीं ग्राम्य विकास विभाग को लेकर उनका कहना है कि जो लोग गड़बड़ी करेंगे उन्हें सजा दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री से बात की हमारे सहयोगी अनुभव शुक्ला ने।