✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

भरना होगा पांच लाख का Bond, नहीं तो.... CAA Protesters को ऐसे हटाने की तैयारी

nancyb  |  06 Mar 2020 01:28 PM (IST)
ABP News
नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) के विरोध में संगम नगरी प्रयागराज में पिछले दो महीने से धरने पर बैठीं मुस्लिम महिलाओं पर अब पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दो महीने में दो एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने अब धरने पर बैठीं महिलाओं कोबॉन्ड भरने का नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। इन प्रदर्शनकारियों को शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पांच लाख रूपये का बॉन्ड भरना होगा।बॉन्ड नहीं भरने पर इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी समेत दूसरी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे पहले तीन मार्च को ही 100 नामजद समेत ढाई सौ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। दूसरी तरफ एफआईआर दर्ज होने और नोटिस जारी होने के बावजूद महिलाएं अपना आंदोलन ख़त्म करने को कतई तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि वो गिरफ्तारी देने और जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन CAA वापस होने तक न तो अपना आंदोलन ख़त्म करेंगी और न ही वो धरने से हटेंगी।
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • भरना होगा पांच लाख का Bond, नहीं तो.... CAA Protesters को ऐसे हटाने की तैयारी

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.