Agra: बेकाबू बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत | ABP Ganga
ABP Ganga | 28 Jan 2021 01:33 PM (IST)

आगरा में कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बाइक सवार दो लोगों को बस ने रौंद दिया है. दोनों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार रॉन्ग साइड से निकल रहे थे. वहीं, बस अनियंत्रित होकर दूसरी बस से टकरा गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं, क्रेन मंगवाकर सड़क से बस को भी हटवाया गया. थाना एत्माउद्दौला के झरना नाले की घटना है.