Ganga Savera: गुना में सड़क हादसे में यूपी के 8 मजदूरों की मौत | ABP Ganga
ABP News Bureau | 14 May 2020 09:24 AM (IST)

मध्य प्रदेश में यूपी के मजदूरों के साथ बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां गुना में यूपी के 8 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब 100 मजदूरों से भरे कंटेनर की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में 55 मजदूर घायल भी हुए हैं। ये भी महाराष्ट्र से यूपी आ रहे थे।