सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी, निकलने वाली हैं बंपर भर्तियां | abp Ganga
ABP Ganga | 05 Jan 2021 11:05 AM (IST)

सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है. बेसिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती होने वाली है. 90 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो सकता है. बेसिक शिक्षा में 51 हजार शिक्षकों की भर्ती हो सकती है. वहीं, माध्यमिक शिक्षा के एडेड स्कूलों में 15,508 पदों पर भर्ती हो सकती है. एडेड स्कलों में LT ग्रेड, प्रवक्ता पदों पर भी भर्तियां होंगी.