जब शहीद के गांव पहुंची तिरंगा यात्रा तो नारों से गूंज उठी फिजा | Purab Pashchim
ABP Ganga | 29 Nov 2020 08:04 PM (IST)

बुलंदशहर में शहीद कुलदीप शर्मा की अस्थि लेकर तिरंगा यात्रा गांव पहुंची. पूरे सैन्य सम्मान के साथ ऊंचागांव पहुंची तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद कुलदीप के सम्मान में देश भक्ति नारे गूंजे. वहीं, जवान कुलदीप शर्मा की अस्थि विसर्जन यात्रा में सैंकड़ो लोग शामिल हुए. आपको बता दें कि गलवान घाटी में ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक के कारण कुलदीप शर्मा का स्वर्गवास हो गया था.