Bulandshahr: लूट के बाद भाग रहे बदमाश सीसीटीवी में कैद| ABPGanga
ABP Ganga | 09 Sep 2020 04:55 PM (IST)

बुलंदशहर में लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. मामला नगर पालिका बुलंदशहर के पूर्व चेयरमैन के भाई के घर चोरी का है. जहां बदमाशों ने डकैती डाली और घर में लाखों की लूट के बाद फरार हो गए. पूरी घटना कोतवाली सिटी स्थित मोती बाग की है. जब लूट के बाद भाग रहे बदमाशों के पीछे लोग भाग रहे थे, तो बदमाशों ने बैग से कुछ रुपये निकालकर फेंके, लेकिन उनकी ये चाल कामयाब नहीं हुई. लोगों ने इन बदमाशों को पकड़कर जमकर पीटा. बताया जा रहा है कि ये बदमाश तमंचे की नोंक पर लूट कर भाग रहे थे.