Panchayat Chunav पर जब BSP सांसद से पूछा सवाल, तो क्यों आई उनको हंसी ?
ABP Ganga | 07 Apr 2021 05:09 PM (IST)

बीएसपी सांसद मलूक नागर का कहना है कि पंचायत चुनाव में हमारी पार्टी जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है. अपने अपने क्षेत्रों के अनुसार, सभी विधायकों और सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है. ये चुनाव 2022 से पहले बहुत महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि बहनजी (मायावती) बीएसपी के सभी कॉर्डिनेटर से बातचीत कर रही हैं और लगातार पंचायत चुनाव को लेकर निर्देश दे रही हैं. वहीं, कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार चुनावी राज्यों में रैलियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए.