BSA दफ्तर की बिजली काटी, 6 करोड़ का बिजली बिल बकाया | ABP Ganga
ABP News Bureau | 12 Oct 2019 04:49 PM (IST)

पीलीभीत में BSA दफ्तर की बिजली काटी गई है। बता दें कि BSA दफ्तर पर 6 करोड़ का बिजली का बिल बकाया है। दफ्तर की बिजली अधिशाषी अभियंता के आदेश पर काटी गई है। बिजली नहीं होने से BSA दफ्तर का काम ठप पड़ा है। जानकारी के मुताबिक कई बार नोटिस भेजने के बाद बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था।