होली को लेकर ट्रेनों में बुकिंग फुल
ABP News Bureau | 26 Feb 2020 02:21 PM (IST)

होली के त्योहार को लेकर ट्रेनों में अभी से बुकिंग फुल है। देहरादून से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ख़ासकर बिहार, लखनऊ, मुरादाबाद की ट्रेनों में सीटें फुल हैं। दिल्ली रूट की ट्रेनों में कुछ सीटों खाली जरूर हैं। रिजर्वेशन पर्यवेक्षक का कहना है कि कुछ खास रूट पर समस्या ज्यादा है। दरअसल जनता एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस के मार्च के आखिरी सप्ताह तक कैंसिल रहने के कारण से ये समस्या बढ़ी है।