गोरखपुर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा
ABP News Bureau | 29 Dec 2019 04:18 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने आज गोरखपुर के गोरक्ष पीठ पहुंचकर बाबा गोरखनाथ के दरबार में मत्था टेका.. इस दौरान गोविंदा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की.. 40 मिनट की इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने यूपी में फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया.. बतादें कि कल देर शाम गोविंदा गोरखपुर पहुंचे थे.. फिलहाल दिल्ली चुनाव की सुगबुगाहट के पहले गोविंदा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात अहम मानी जा रही है..