उत्तराखंड में भाजपा करेगी मंथन
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 06:19 PM (IST)

दिल्ली चुनाव के नतीजों से उत्तराखंड भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। उत्तराखंड में दो साल बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर उत्तराखंड में भाजपा कल बड़ा मंथन करने जा रही है। इस सम्मेलन में पार्टी के मंत्री, विधायक और पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रियों से तीन साल का ब्योरा भी लेंगे।