गोडसे को देशभक्त बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर पर बड़ी कार्रवाई। ABP Ganga
manishn | 28 Nov 2019 11:55 AM (IST)

प्रज्ञा के बयान के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। बीजेपी ने प्रज्ञा के बयान की निंदा की है साथ ही उन्हें रक्षा मामलों की परामर्श समिति से भी हटा दिया गया है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करती है, पार्टी ऐसे बयानों का कभी समर्थन नहीं करती।