BJP का आज 41वां स्थापना दिवस, बीजेपी शासित राज्यों में ये रहेंगे कार्यक्रम
ABP Ganga | 06 Apr 2021 08:12 AM (IST)

आज बीजेपी का 41वां स्थापना दिवस है। पीएम मोदी देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को आज संबोधित करेंगे। बीजेपी दफ्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ध्वजा रोहण करेंगे। वहीं लखनऊ में भी बीजेपी का 41 स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पार्टी दफ्तर पर पीएम मोदी का लाइव संबोधन देखेंगे। #BJPSthapnaDiwas#BJPFoundationDay