Gyanvapi Masjid पर बात करते हुए BJP सांसद ने मुस्लिमों को लेकर कह दी ऐसी बात
ABP Ganga | 09 Apr 2021 08:42 PM (IST)

बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि मुस्लिम समुदाय काशी विश्वनाथ और मथुरा जन्मभूमि को हिंदुओं को सौंपे. इतना ही नहीं, उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कहा कि कोर्ट का फैसला सबको स्वीकार करना चाहिए, जो ASI की रिपोर्ट भी आए, उसको भी हिन्दू और मुस्लिम दोनों को स्वीकार करना चाहिए. वहीं, ओवैसी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग तथाकथित मुस्लिम नेता बने हुए हैं, लेकिन इन्होंने मुस्लिम समाज को विकास से दूर रखा है. उन्होंने ये तक कर डाला कि मुस्लिम और हिन्दू पहले एक ही थे.