स्वच्छता अभियान पर BJP विधायक का बेतुका बयान| Auraiya| Poorab Paschim | ABP Ganga
ABP Ganga | 16 Sep 2020 06:17 PM (IST)

स्वच्छता अभियान पर औरैया के सदर से BJP विधायक रमेश दिवाकर ने बेतुका बयान दिया है. उनका कहना है कि हम तो केवल स्वच्छता अभियान के बढ़ाने वाले लोग हैं. हम सफाई कर्मी नहीं हैं. सफाई करना हमारा काम नहीं है, इसके लिए सफाईकर्मी हैं. दरअसल बीजेपी इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सप्ताह में स्वच्छता अभियान चल रही है. इस मौके पर औरैया में भी सदर विधायक रमेश दिवाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सफाई कर रहे थे. इसी दौरान मीडिया के द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में बीजेपी विधायक स्वच्छता पर अपना ज्ञान देते नजर आए. विधायक जी का कहना है कि हम लोगों के लिए ये एक अभियान है. ये इसलिए कि हम सब लोग जागरूक हों, हम लोग सफाई कर्मी नहीं, हम इसलिए लगे हैं ताकि ये संदेश देश में जाए कि सफाई बहुत जरूरी है.