BJP विधायक के बिगड़े बोल, किसानों को बता डाला Congress का एजेंट| Kasganj | abp Ganga
ABP Ganga | 24 Dec 2020 08:27 AM (IST)

कासगंज में चौधरी चरण सिंह की 118 वीं जयंती पर जिला प्रशासन की ओर किसान मेले का आयोजन हुआ. इस मेले में कमिश्नर, डीएम और एसपी के अलावा काफी किसान शामिल हुए, लेकिन इस दौरान मेले में शामिल BJP के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के बिगड़े बोल सामने आए. देवेंद्र राजपूत ने किसानों को कांग्रेस का एजेंट बता दिया. उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया. हालांकि, जब उनसे चौधरी चरण सिंह की जयंती को लेकर सवाल किया गया तो वो बगले झांकते नजर आए.