बजट सत्र को लेकर भाजपा विधायक की मांग
ABP News Bureau | 10 Feb 2020 04:24 PM (IST)

उत्तराखंड में होने वाले बजट सत्र को लेकर द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को चिट्ठी लिखी है.. उन्होंने चिट्ठी में मांग की है कि आने वाला बजट सत्र गैरसैण में हो.. अब सरकार असमंजस में है कि बजट सत्र देहरादून में करवाए या फिर गैरसैण में.. हालांकि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है.. वो नहीं चाहता कि गैरसैण में बजट सत्र हो.. क्योंकि पिछले सत्र यानि 2019 में एक भी बार गैरसैण में कोई सत्र नहीं हुआ है..