Panchayat Chunav जीतने के लिए BJP का मेगा प्लान, गांव-गांव जाएंगे मंत्री-विधायक
ABP Ganga | 12 Mar 2021 09:15 AM (IST)
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में जल्द होने जा रहे पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना अभियान तेज कर दिया है और अब पंचायत चुनाव में भी जीत पक्की करने के लिए BJP ने मेगा प्लान तैयार किया है. जिसके लिए गुरुवार से ग्राम संपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है, जो 18 मार्च तक चलेगा. इस अभियान के तहत BJP ने पूरे प्रदेश की सभी 58 हजार 194 ग्राम पंचायतों में जाने की तैयारी की है. जिसके लिए BJP के मंत्री, सांसद और विधायक हर गांव पंचायत में जाएंगे और वहां पर चौपाल लगाएंगे. BJP के इस ग्राम संपर्क अभियान पर क्या कहना है प्रदेश BJP अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का सुनिए.