'पाकिस्तान के मातम मनाने से कोई फायदा नहीं'- शाहनवाज़ हुसैन
ABP News Bureau | 16 Aug 2019 10:57 AM (IST)

बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान पर आग बबूला होकर कहा की पाकिस्तान चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, कितने भी आंसू बहा ले, कितना भी मातम मना ले..इनसे कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा का जम्मू-कश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा। जम्मू-कश्मीर की आवाम को पता है की अनुच्छेद 370 उनके पक्ष में कभी नहीं था। पाकिस्तान पर शाहनवाज़ हुसैन ने कहा की पाकिस्तान को लगता है की जम्मू-कश्मीर को लेकर उनके पास बड़ा मौका है, तो वह गलत है।