'कांग्रेस एक बेनामी संपत्ति बन गई है'- मुख्तार अब्बास नकवी
ABP News Bureau | 27 Aug 2019 12:39 PM (IST)

पाकिस्तान, कश्मीर और कांग्रेस समेत कई अहम मुद्दों पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी बात रखी। नकवी ने कहा की कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने से कश्मीर के लोग राहत महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा की 370 के कारण कश्मीर, लेह, करगिर, जम्मू के विकास पर बुरा असर पड़ रहा था। उन्होंने कहा की हमारी सरकार वहां के पिछड़ेपन को भरने के लिए पूरे टार्गेट के साथ काम रही है और आगे बढ़ रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा की कांग्रेस अब एक ऐसी बेनामी संपत्ति बन गई है, जिसे अब ना कोई खरीद रहा, ना कोई किराए पर ले रहा है।