भड़काऊ बयान के आरोपी BJP नेता Kapil Mishra को Y+ Security
nancyb | 03 Mar 2020 12:09 PM (IST)

भड़काऊ भाषण के आरोपी बीजेपी नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) को Y श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। इसके चलते अब उनकी सुरक्षा में चौबीसों घंटे छह सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। बताया जा रहा है कि कपिल मिश्रा को Y श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला गृह मंत्रालय ने लिया है। हालांकि, दिल्ली के ज्वाइंट सीपी (सिक्योरिटी) ने इससे इन्कार किया है। बता दें कि कपिल मिश्रा ने अपनी जान को खतरा बताया है।