भाजपा के ही पार्षदों ने भ्रष्टाचार पर नगर आयुक्त को घेरा
ABP News Bureau | 31 Jan 2020 05:09 PM (IST)

लखनऊ में नगर निगम के विशेष सदन में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया.. भाजपा के ही पार्षदों ने नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर नगर आयुक्त डॉ. इन्द्रमणि को घेरा.. बाद में मामला बढ़ने पर मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि वित्तीय वर्ष में नगर निगम के पूरे आय व्यय का शासन से कैग ऑडिट कराया जायेगा.. असल में कुछ पार्षदों ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष में 17 करोड़ 39 लाख रुपये बिना बजट के खर्च किये गए.. वहीँ नगर आयुक्त ने कहा कि खुद कई पार्षद गलत तरीके से ठेकेदारों की फाइलें लेकर आ जाते हैं.. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाने वाली पार्षद रूपाली के वार्ड में भी जांच के लिये कहा..