BJP पार्षद ने सिपाही की वर्दी फाड़ी, मारपीट
ABP Ganga | 02 Dec 2020 09:15 AM (IST)

बरेली में चौकी इंचार्ज और भाजपा पार्षद के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा पार्षद चौकी इंचार्ज पर मारपीट और घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप लगा रहे है तो वही उनके समर्थन में विधायक और मेयर भी खड़े हो गए है वही पुलिस के आला अधिकारी पार्षद पर चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट का आरोप लगा रहे है । वही इस मामले में प्रभारी एसएसपी डॉ संसार सिंह का कहना है की पार्षद ने चौकी इंचार्ज कपिल कुमार के साथ मारपीट की है जिसकी एफआईआर दर्ज की जा रही है।