बिजनौर : 2 दिन के अंदर 8 कोरोना के मरीज
nancyb | 15 Apr 2020 09:37 AM (IST)

बिजनौर में 2 दिन के अंदर 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जहां प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। तो वही 8 गांव को पूरी तरीके से 1 किलोमीटर के दायरे में सील कर दिया गया है। इन सील गांव में एसडीएम सहित पुलिस अधिकारियों को पर लगाया गया है। गांव में ना तो अब कोई अंदर जा सकता है ना अंदर से बाहर आ सकता है। गांव में सभी जरूरी सामानों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ही भिजवाया जाएगा ।