✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

लखनऊ में आवास योजना में बड़ा घोटाला, सरकार की नाक के नीचे मकानों की बंदरबांट

nancyb  |  16 Sep 2019 02:54 PM (IST)
ABP News
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा घोटाला सामने आया है. यहां मायावती सरकार में शुरू की गई कांशीराम आवास योजना में बड़ा गड़बड़झाला हुआ है. दरअसल इस योजना की शुरुआत करते ही यूपी से मायावती की सरकार चली गई थी, जिसके बाद साल 2012 में अखिलेश सरकार ने इस योजना पर रोक लगा दी थी.. लेकिन कॉलोनी के अधूरे काम को तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने पूरा करवा दिया था. फिर जब प्रदेश में योगी सरकार आई, तो कांशीराम आवास योजना में आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन 2011 से इंतजार कर रहे जरूरतमंद लोगों को अबतक मकान नहीं मिल सके, क्योंकि 2018 में पुरानी लिस्ट निरस्त कर नया विज्ञापन निकाला गया. जिसमें सीएम शिकायत पोर्टल पर शिकायत करने वाले लोगों को मकान आवंटित कर दिए गए, जबकि जरूरतमंद इससे महरूम रह गए. हैरानी की बात तो ये है कि बिना योजना में आवेदन किए गए कई लोगों को ये मकान दे दिया गया और उससे भी बड़ी बात ये है कि एक ही परिवार के 5 से 6 लोगों को ये मकान आवंटित कर दिए गए. अब जब पीड़ित परिवार शिकायत कर रहे हैं, तो उनकी शिकायत नहीं सुनी जा रही है और लौलाई कांशीराम कॉलोनी में कई मकान अबतक ऐसे ही खाली पड़े हुए हैं. यहां कुल 1280 मकान कांशीराम आवासीय योजना के तहत बनाए गए थे. 
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • लखनऊ में आवास योजना में बड़ा घोटाला, सरकार की नाक के नीचे मकानों की बंदरबांट

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.