लखनऊ हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर
ABP News Bureau | 28 Dec 2019 04:07 PM (IST)

राजधानी लखनऊ में प्रशासन हिंसा के साजिशकर्ताओं पर मेहरबानी कर रहा है... वो ऐसे कि पहले हिंसा के जिम्मेदार उपद्रवियों की लिस्ट तैयार की गई थी... जिसमें 46 लोगों के नाम थे.. लेकिन अब सिर्फ 42 लोगों को संपत्ति कुर्क का नोटिस भेजा गया है... साथ ही नई लिस्ट तैयार कर चार लोगों को छूट दी गई है... जिनमें कांग्रेस नेता सदफ जफर, पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी, रिहाई मंच नेता मोहम्मद शोएब और दीपक कबीर का नाम है... इन लोगों से कोई भरपाई नहीं होगी... इसके बाद एबीपी गंगा इस नई लिस्ट पर और इन चार लोगों पर मेहरबानी को लेकर सवाल उठा रहा है...।