किसानों से बात कर निकालें हल, आंसू गैस- वॉटर केनन फेंकना ठीक नहीं: Bhupinder S Hooda| Farmers Protest
ABP Ganga | 27 Nov 2020 07:12 PM (IST)

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों पर आंसू गैस के इस्तेमाल पर ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि किसानों के साथ इतना बुरा बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए था. उन किसानों पर आंसू गैस का उपयोग करना, जिनकी आंखों में पहले से ही आंसू थे, ये सही नहीं. किसानों की मांगें सही हैं, सरकार को उन पर ध्यान देना चाहिए और मुद्दों को तुरंत हल करना चाहिए.