कौन कर रहा है Rakesh Tikait को जान से मारने की तैयारी? | abp Ganga
ABP Ganga | 27 Dec 2020 10:36 AM (IST)

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जान से मार देने की धमकी की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि बिहार के एक शख्स का फोन टिकैत के पास आया. उसने कहा कि कितने हथियार भिजवाने हैं. उसपर टिकैत ने कहा कि हथियारों की जरूरत नहीं है. फोन पर टिकैत से कहा गया कि तुम्हे जान से मारने की तैयारी है, इसलिए जितने हथियार मंगवाने हैं मंगवा लो. इस मामले की शिकायत कौशांबी थाने में दर्ज कराई गई है.