भारत रत्न अटल जी की जयंती आज, CM YOGI ने की कार्यक्रम में शिरकत
ABP Ganga | 25 Dec 2020 10:24 AM (IST)

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ में अटल जी की याद में काव्य पाठ का आयोजन कराया गया जिसमें हिंदी के जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने कविता पाठ किया... कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे कार्यक्रम का आयोजन यूपी के मंत्री बृजेश पाठक ने कराया... इस मौके पर अटल जी को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी एक कवि थे, साहित्यकार थे, और वहीं से राजनीति में आए... कविता पाठ, कवि हृदय अटल जी को श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा तरीका है, मैं अटल जी को प्रदेश की जनता की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं...