✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

अब 'मिर्जापुर' पर तांडव !... सवालों के घेरे में OTT Platform | ABP Ganga

ABP Ganga  |  21 Jan 2021 11:46 PM (IST)
ABP News

वेव सीरीज तांडव का विरोध होने के बाद अब मिर्जापुर पर तांडव शुरू हो गया है. देश की सर्वोच्च अदालत ने मिर्जापुर के खिलाफ दाखिल एक याचिका पर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम और मिर्जापुर सीरीज़ के निर्माता को नोटिस जारी किया है. गौरतलब है कि तांडव के विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ओटीटी प्लैटफॉर्म पर दिखाए जा रहे कंटेंट को लेकर सख्त है. इस पर नियंत्रण की मांग को लेकर पहले याचिका दायर हो चुकी है और अब मिर्जापुर सीरीज के निर्माता को नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने कहा कि जब ओटीटी पर सामग्री नियंत्रण की मांग पर सुनवाई होगी, तब साथ में 'मिर्जापुर' पर भी सुनवाई होगी. मतलब तांडव से शुरू हुआ विरोध मिर्जापुर तक पहुंच गया है. मिर्जापुर को लेकर सुरेश कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जिसमें कहा गया था कि इस सीरीज के जरिए मिर्जापुर शहर की छवि को खराब किया गया है. अब इसी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मिर्जापुर के निर्माता और अमेजन प्राइम को नोटिस जारी किया है. एक के बाद एक अमेजन प्राइम की दो वेब सीरीज सवालों के घेरे में आ गई हैं, क्योंकि तांडव की तरह ही 'मिर्जापुर' वेब सीरीज पर आरोप लग रहे हैं कि ये वेब सीरीज धार्मिक, सामाजिक और क्षेत्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाती है. इससे सामाजिक तानाबाने को नुकसान हो रहा है. मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं. जिनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. अब इन्हें सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का जवाब देना होगा. दरअसल वेब सीरीज के कंटेंट को लेकर उठ रहे सवालों के बाद अब सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है.
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • अब 'मिर्जापुर' पर तांडव !... सवालों के घेरे में OTT Platform | ABP Ganga

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.