क्यों कहा जा रहा है अन्य पार्टियां भी CM Yogi से सीख लें?| Basti| UP Panchayat Election| abp Ganga
ABP Ganga | 23 Dec 2020 01:19 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर किसी भी सांसद विधायक या मंत्री के रिश्तेदार का चुनाव ना लड़ने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऐलान किया गया है. जिस पर बस्ती के बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अपनी राय रखते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री का ये फैसला कार्यकर्ताओं के हितकर है और अन्य पार्टियों को भी इस पर अमल करना चाहिए.