बेसिक शिक्षा विभाग का खेल...भ्रष्टाचार जारी, जांच खानापूर्ति
nancyb | 20 Nov 2019 01:02 PM (IST)

बेसिक शिक्षा विभाग में क्या खेल हो रहा है. दरअसल एबीपी गंगा ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का खुलासा किया. जहां बच्चों को करोड़ों के घटिया स्कूल बैग, जूते-मोजे बांटे गए. इसके बाद जांच बैठाई गई और शासन ने 15 अक्टूबर को 10 दिन में रिपोर्ट मांग ली, लेकिन अधिकारी ऐसी ही तमाम 400 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की जांच पर कुंडली मारकर बैठे हैं. तभी तो 10 दिन में मांगी गई रिपोर्ट एक महीने बाद भी नहीं दी गई. यानि भ्रष्टाचार भी हो रहा है और ऐश भी.