Lucknow: बेसिक शिक्षा में 41 जिलों के अधिकारी निकले लापरवाह | abp Ganga
ABP Ganga | 04 Jan 2021 12:34 PM (IST)

लखनऊ से बड़ी खबर. बेसिक शिक्षा में 41 जिलों के अधिकारी लापरवाह निकले हैं. महानिदेशक स्कूल शिक्षा की VC के दौरान लापरवाह अधिकारी चिन्हित किए गए हैं. 11 जिलों में अधिकारियों के स्कूल निरीक्षण की प्रगति शून्य मिली है. इसके अलावा कहीं साप्ताहिक बैठक नहीं, तो कहीं संकुल की बैठक नहीं कराई गई. 41 जिलों में अधिकारियों ने स्कूलों में बांटे गए स्वेटर का निरीक्षण नहीं किया. महानिदेशक ने संबंधित जिलों के BSA पर नाराजगी जताई है.