हज़ारों अभ्यर्थियों ने घेरा बेसिक शिक्षा निदेशालय, जानिए क्यों हैं नाराज ?
ABP News Bureau | 11 Sep 2019 05:41 PM (IST)

बेसिक शिक्षा विभाग की 69 हज़ार पदों की सहायक अध्यापक भर्ती को पूरा करने की मांग लेकर अब अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आये हैं। योगी सरकार की दूसरी बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 जनवरी को हुआ था लेकिन परिणाम अब तक जारी नहीं हो पाये। भर्ती परीक्षा के हज़ारों अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसे लेकर भारी संख्या में पुलिस बाल तैनात किया गया है।