Mukhtar Ansari की वापसी से जुड़ी बड़ी खबर! 'बैरक नंबर 15' होगा मुख्तार का नया ठिकाना
ABP Ganga | 06 Apr 2021 11:06 AM (IST)

बांदा जेल की बैरक नंबर 15 माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का नया ठिकाना होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेल के बड़े पेड़ों को छंटवा दिया गया है। इसके साथ ही जेल के आसपास की बिल्डिंगों से भी मुख्तार पर नजर रखी जाएगी। बैरक नंबर-15 को सीसीटीवी कैमरों से भी लैस किया गया है। उसकी हर एक गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। फिलहाल बांदा जेल में उसे वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलने वाला है।