मियां बीवी राजी तो MLA डैडी क्यों बने काजी ?
ABP News Bureau | 11 Jul 2019 09:42 PM (IST)

अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो...बिटिया जो कीजो तो बरेली में विधायक के घर पैदा न कीजो...जी हां...ये आवाज आ रही है बरेली से एक बिटिया की...जो भाजपा विधायक की बेटी भी है...विधायक के घर पैदा होने पर आज इस बेटी को अफसोस हो रहा है...क्योंकि बेटी ने विधायक पिता के फरमान को मानने से इनकार कर दिया है ....विधायक की बेटी साक्षी ने प्यार करने की खता की है...खता की है तो पापा सजा देने पर उतारू हैं...ऐसा कहना है साक्षी का....साक्षी ने बाकायदा सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करते हुए अपने पिता से जान का खतरा बताया है...आखिर क्या है पूरा मामला...और क्यों एक बेटी को अपने पिता से ही जान का खतरा बना हुआ है...इसी पर देखिए हमारी खास पेशकश MLA की बेटी को प्यार हुआ तो.