बरेली रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी | Bareilly | ABP Ganga
ABP News Bureau | 25 Jul 2019 08:54 AM (IST)

बरेली रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बरेली स्टेशन मास्टर को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पत्र में बरेली रेलवे जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बता दें की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद एजेंसियां अलर्ट पर कर दी गईं हैं। लेकिन पूरे मामले की जांच की जा रही है। पता किया जा रहा है की क्या यह पत्र केवल डराने के लिए है या फिर वाकई में किसी दुर्घटना की धमकी है। हालांकी बताया गया की पत्र में लिखा गया है की मुस्लिम इलकों में कांवड़ यात्रा ना निकाली जाए और अगर ऐसा होता है तो बरेली रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा।