Bareilly में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल| ABP Ganga
ABP Ganga | 09 Oct 2020 05:00 PM (IST)

बरेली में लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. सात लड़कों ने युवती के साथ की छेड़छाड़ की है. लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले में 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. शीशगढ़ थाना इलाके से वारदात सामने आई है. वहीं, हरिद्वार में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला तीन साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर रही है. मगर ये वीडियो ज्वालापुर कोतवाली इलाके के बताया जा रहा है. वीडियो की हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है.