Bareilly: इन पशु तस्करों को पहचानिए, सरेआम जबरन गाय चोरी कर फरार | ABP Ganga
ABP Ganga | 03 Sep 2020 04:39 PM (IST)

बरेली में पशु तस्कर गायों की चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं. ये पशु तस्कर गाड़ी में जबरन गाय को चोरी करके ले जाते दिखाई पड़े. ग्रामीणों की मानें, तो कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस एक्शन नहीं लेती. गाय चोरी का ये ताजा मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना इलाके के शाही रोड का है. जहां ये पशु तस्कर जबरन गाय को गाड़ी के अंदर ले जा रहे हैं. उधर, गाजीपुर जिले को ओडीएफ घोषित करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम सभाओं को लाखों रुपए का बजट दिया गया, लेकिन यहां इसे लेकर बड़े पैमाने पर घपला और घोटाला सामने आया है.