बाराबंकी: इस छात्रा ने पुलिस से किया सवाल, 'शिकायत करने पर मेरा एक्सीडेंट तो नहीं होगा?'।
ABP News Bureau | 01 Aug 2019 09:43 AM (IST)

उन्नाव रेप का मामला हर किसी के ज़हन में है।बाराबंकी की छात्रा ने उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछा कि पुलिस की बोलती बंद हो गई।सवाल पूछने वाली इस छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पूछ रही है कि अगर हमने शिकायत की तो, उन्नाव जैसा एक्सीडेंट तो नहीं होगा। दरअसल, यह लड़की एक छात्रा है जो बाराबंकी के आनंद भवन विद्यालय में पढ़ाई कर रही है।