बाराबंकी : राकेश टिकैत से अभद्रता करने पर किया प्रदर्शन
ABP News Bureau | 08 Mar 2020 05:47 PM (IST)

बाराबंकी में भाकियू और टोल प्लाजा कर्मियों के बीच टोल टैक्स देने को लेकर विवाद हो गया... मामला अहमदपुर टोल प्लाजा का है... जहां से भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत गुजर रहे थे.. टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर उनकी टोल कर्मियों से कहासुनी हो गई.. जिसमें टोल कर्मियों ने राकेश टिकैत से अभद्रता कर दी.. इस बात की भनक लगते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता इट्ठा हो गए और प्रदर्शन करने लगे...इतना ही नहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने कई गाड़ियों को भी बिना टोल के ही गुजार दिया...कई घंटे के प्रदर्शन के बाद भाकियू नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन खत्म किया...