अंधविश्वास का अंधा खेल, ये है तंत्र-मंत्र का मायाजाल
nancyb | 27 Aug 2019 08:52 PM (IST)

अंधविश्वास...जादू-टोना..काला जादू...ये वो शब्द हैं जो आज के समाज में भी जिंदा हैं...न जाने कितने लोग इस अंधविश्वास के अंधे कुएं में कूद जाते हैं...और उसके बाद इनके पास नहीं होता कोई रास्ता...क्योंकि तंत्र-मंत्र का ये मायाजाल सिर्फ अंधेरी गलियों में ले जाता है...जहां जाना तो मुमकिन है लेकिन लौटना लगभग नामुमकिन...ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में...जहां तंत्र मंत्र के इस मायाजाल में फंसकर इंसानियत का कत्ल कर दिया गया...बाराबंकी में तांत्रिक के चक्कर में 3 लोग गुनाह की गलियों में जा फंसे...जिसके खुलासे के बाद सब सन्न हैं...क्य़ोंकि यहां बलि दी गई है एक मासूम की...